नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारि पर नकेल कसने अभियान जारी , आटो वाहन में गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।
इसी तारतम्य में दिनांक 22.11.2023 को थाना उरला पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत सरोरा स्थित मिश्रा ढ़ाबा के पास आटो वाहन में सवार एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर वाहन एवं व्यक्ति की पतासाजी कर वाहन को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। आटो वाहन में एक व्यक्ति सवार था जिसने पूछताछ में अपना नाम नानू ताण्डी निवासी कोटा सरस्वती नगर रायपुर का होना बताया।
टीम के सदस्यों द्वारा आटो वाहन की तालाशी लेने पर आटो में गांजा रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी नानू ताण्डी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 03 किलोग्राम गांजा, बिक्री रकम 5,000/- रूपये तथा आटो क्रमांक सी/जी/04/टी/4309 जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 480/2023 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]