कार और 2 बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत , हादसे में 2 अलग-अलग बाइक पर सवार 3 लोगों की मौत , 1 गंभीर रूप से घायल , मृतकों में 2 पुरुष और 1 युवती शामिल

[adsforwp id="60"]

जिले में कार और 2 बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हुई है। हादसे में 2 अलग-अलग बाइक पर सवार 3 लोगों की मौत हो गई है। 1 गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 2 पुरुष और 1 युवती शामिल है. वहीं कार में सवार 2 युवक भी घायल हुए हैं और 2 मौके से फरार हो गए हैं।
बता दें कि, नेशनल हाइवे 43 में स्थित ग्राम बरबसपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. जहां कार और बाइक के बीच भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि, 3 लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कार ड्राइवर नशे में धुत्त था।
जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त 4 युवक कार में सवार थे। जिसमें से 2 युवक घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]