एक लाख के इनामी हिस्ट्रीशीटर राशिद कालिया को STF ने किया ढ़ेर

[adsforwp id="60"]

उत्तर प्रदेश एसटीएफ और झांसी के मऊरानीपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने सितौरा गांव में शनिवार सुबह कानपुर के चर्चित पिंटू सेंगर हत्या मामले में वांछित इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। मुख्यालय लखनऊ से आयी एसटीएफ और मऊरानीपुर थाना पुलिस की सवा लाख के इनामी बदमाश के साथ मऊरानीपुर थानाक्षेत्र में झांसी -खजुराहो हाईवे पर सितौरा गांव में सुबह सात बजे मुठभेड हुई ।

पुलिस और बदमाश का आमना सामना होने पर दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक गोली शातिर बदमाश राशिद कालिया उर्फ गौड़ा उर्फ बीरू के सीने में लगी। गोली लगने के बाद बदमाश को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है इस बीच फोरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]