कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण.

[adsforwp id="60"]

विधानसभा निर्वाचन 2023 में आज जिले के विभिन्न मतदान केन्द्रो का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने निरीक्षण किया। उन्होंने जांजगीर, नैला, बनारी, अकलतरा, कोटमीसोनार के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कहा कि मतदाता निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपने मताधिकार का उपयोग करें। उन्होंने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर ने लोकतंत्र के महापर्व में सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। जिले में शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। मतदाता सहज एवं स्वस्फूर्त अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहें हैं।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]