विधानसभा चुनाव प्रथम चरण छत्तीसगढ़ में 7 नवम्बर को संपन्न हो चुका है। जिसमे ग्राम करमतरा में 80% से उपर मतदाताओं ने अपने मत का दान कर लोकतंत्र को एक सशक्त मजबूत बनाने के भागीदार बने। इस चुनाव अभियान मे बुजुर्ग,गर्भावती महिलाओं,नव मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुँचाने में शासकीय किसान उच्चतर माध्यमिक शाला करमतरा के स्काउट के छात्रों ने अपना महत्वपूर्ण सेवा प्रदान किये हैँ।

बुजुर्गो को व्हिल चेयर की सहायता से मतदान केन्द्रो तक पहुचा कर उन्हे मतदान कराया। नव मतदाताओं को मतदान् की सभी जानकारी देते हुवे उन्हे केंद्र तक पहुंचाने में सहयोग किये हैँ। लोगों ने मतदान पश्चात वोटर सेल्फी जोन में जाकर अपना सेल्फी लेकर सोशल मीडिया मे अपलोड भि किये। पिठासीन अधिकारी लुमेन्द्र साहू जी ने ग्राम के मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित किये जिनके द्वारा शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुवा।साथ हि राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक धनंजय साहू ने मतदान अभिकर्ता के रूप में अपना सहयोग प्रदान किया।


