दूध नही खरीदने की बात को लेकर हुआ विवाद, चाकू से किया हमला , युवक गंभीर

[adsforwp id="60"]

राजधानी के टिकरापारा थाने में एक दूध बेचने वाले ने दूसरे दूध बेचने वाले के खिलाफ उससे दूध नहीं खरीदने पर चाकू से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घायल का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक बैरनबाजार निवासी नंदूयादव ने बैजू गौली के खिलाफ चाकू से हमला करने की शिकायत दर्ज कराई है।

नंदू ने पुलिस को बताया है कि, वह दूध, दही का कारोबार करता है। वह पूर्व में बैजू से दूध खरीदता था। दूध की क्वालिटी सही नहीं होने की वजह से वह बैजू की जगह किसी दूसरे डेयरी वाले से दूध खरीदने लगा। नंदू के अनुसार मंगलवार को वह गोकुल नगर में दूध खरीदने के लिए गया था। इसी दौरान शुभम मार्ट के पास बैजू ने उसका रास्ता रोक कर उससे दूध नहीं खरीदने की वजह पूछते हुए उसके साथ विवाद करते हुए जेब से चाकू निकालकर उसकी जांघ में चाकू से चार से पांच वार कर उसे घायल कर दिया।

Leave a Comment