अवैध परिवहन एवं उत्खनन करते पाये जाने पर 07 वाहन जब्त

[adsforwp id="60"]

खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिला जॉजगीर-चॉपा के पीथमपुर एवं पामगढ़ क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन वाहनो व अवैध भण्डारण करने वाले स्थलो का औचक जाँच किया गया।

खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि जॉच के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 05 प्रकरण (3 ट्रैक्टर, 02 हाईवा), खनिज पत्थर के 02 प्रकरण (02 हाईवा) दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 07 वाहनों को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्रवाई की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है।

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्रवाई की जावेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चर्चित तमनार हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता,आंदोलन के दौरान भीड़ को उकसाने, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करवाने जैसी गंभीर घटनाओं में शामिल मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

[adsforwp id="47"]