आग ने लिया विकराल रूप,दवा फैक्टरी में लगी भीषण आग, 8 लोगों की मौत, तीन लापता व्यक्तियों की तलाश जारी

[adsforwp id="60"]

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक दवा कंपनी की फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के बाद शनिवार शाम तक आठ शव बरामद किए गए, जबकि तीन लापता व्यक्तियों की तलाश जारी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल(एनडीआरएफ) के अधिकारी ने बताया कि मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर की दूरी पर स्थित रायगढ़ जिले के एमआईडीसी महाड में दवा कंपनी ब्लू जेट हेल्थकेयर की फैक्टरी में शुक्रवार सुबह 11 बजे आग लगी थी।

उन्होंने कहा, ‘सुबह सात बजे तक चार शव मिले थे तथा शाम पांच बजे तक और चार शव बरामद किए गए। शेष तीन लोगों की तलाश के लिए स्थानीय एजेंसियों के साथ-साथ एनडीआरएफ के कर्मियों का अभियान जारी है।’अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, जिससे घटनास्थल पर मौजूद रसायनों के पीपे(बैरल) फट गए, और आग ने भीषण रूप ले लिया।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]