गातापार में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमद भागवत महापुराण कथा का आयोजन आज से

[adsforwp id="60"]

पाटन विधानसभा के ग्राम गातापार में 3 नवम्बर से 11 नवम्बर तक नौ दिवसीय संगीतमय श्रीमदभागवत महापुराण कथा का आयोजन दोपहर 1 बजे से सन्ध्या 5 बजे तक किया गया है ।युवा समाज सेवक विमल साहू व पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुश्री जयन्ती साहू ने बताया की यह आयोजन स्व भोज साहू की स्मृति में आशीर्वाद युवा मंच स्थल गातापार में होगा। श्रीमद भागबत कथाकार के रूप में आचार्य श्रीयुत युवराज पाण्डेय (श्री जगन्नाथ मंदिर, अमलीपदर, गरियाबंद ) द्वारा नौ दिनों तक श्रद्धालुओं को भागवत कथा सुनाई जायेगी।जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।भागवत कथा के पहले दिन 3 नवम्बर की सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकाली जायेगी।इसके बाद वेदी पूजन, गौकरण कथा होगी।4 नवम्बर को परीक्षित जन्म, कलयुग आगमन, पांडव आख्यान 5 नवम्बर को कपिल कथा, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र सृष्टि निरूपण, वाराह अवतार 6 नवम्बर गजेन्द्र मोक्ष, प्रहलाद कथा दक्ष प्रजापति यज्ञ दर्शन 7 नवम्बर को श्री राम जन्मोत्सव, श्री कृष्ण जन्म, दही लुट 8 नवंबर को रास लीला, रुखमणी विवाह, सुदामा चरित्र9 नवम्बर को यदुवंश विस्तार, भागवत दर्शन, परीक्षित मोक्ष की कथा।
10 नवम्बर को गीता पाठ, हवन पूर्णाहुति, कपिला तर्पन व 11 नवम्बर को तुलसी वर्षा, व प्रसादी का वितरण होगा।

दुर्ग ग्रामीण से मो युसुफ़ खान

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर पुरई नर्सरी व शीतला मंदिर प्रांगण में लगाया एक पेड़ माँ के नाम से बादाम,करण का पेड़, वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक श्री ललित चंद्राकर

[adsforwp id="47"]