सूने मकान का ताला तोड़ , अज्ञात चोर लाखों के जेवरात और 26 हजार कैश चोरी कर निकल भागे ,पुलिस कर रही तब्दीश

[adsforwp id="60"]

दुर्ग शहर के वार्ड-58 अम्बेडकर नगर में सूने मकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर लाखों के जेवरात और 26 हजार कैश चोरी कर निकल भागे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मोहन नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोहन नगर एएसआई गुप्तेश्वर यादव ने बताया कि उरला दुर्ग में ज्ञानू बागड़े के मकान में किराये से निवास कर रही जागृति पद्माकर (32 वर्ष) 28 अक्टूबर को मकान में ताला लगाकर अपनी ननद और बच्चों के साथ मां के घर पाटन गयी थीं। मंगलवार की सुबह पौने 7 बजे उनके पड़ोसी भारती ने फोन कर बताया कि उनके घर चोरी हो गई है। सूचना पाकर जागृति अम्बेडकर नगर उरला दुर्ग लौटीं तो देखा उनके घर के मुख्य दरवाजा का ताला टूटा हुआ है और सब सामान बिखरा हुआ पड़ा था। हाल में रखे अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और लाकर टूटा मिला। उन्होंने सामान चेक किया तो अलमारी में रखे दो नग सोने का लाकेट, तीन जोड़ी सोने का कान का टाप्स, दो सोने का मंगलसूत्र, एक सोने का नेकलेस, एक जोड़ी सोने का झुमका, दो जोड़ी बच्चे की चांदी का पायल, एक जोड़ी चांदी का चुड़ा, चांदी की करधन, एक जोड़ी चांदी की जोधा पायल, दो जोडी चांदी की बिछिया और नगदी रकम 26 हजार रूपये कोई अज्ञात चोर ले गया। इस मामले की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की तफ्तीश जारी है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]