जिले में धान खरीदी के पहले दिन 742 किसानों ने 20 हजार क्विंटल से अधिक धान बेचा

[adsforwp id="60"]

गरियाबंद:-खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में गरियाबंद जिले की सभी 90 उपार्जन केन्द्रों की धान खरीदी की तैयारी पूर्ण है। गरियाबंद जिले में धान खरीदी के प्रथम दिवस 01 नवंबर को जिले के धान उपार्जन केन्द्रों में धान की आवक हुई।

जिसमें कुल 742 कृषकों ने 20 हजार 178 क्विंटल धान अपने-अपने उपार्जन केन्द्रों में बेचा। जो कि प्रथम दिवस की खरीदी में अब तक का सर्वाधिक है। जिला विपणन अधिकारी अमित चन्द्राकर ने बताया कि नई टोकन व्यवस्था के अंतर्गत समिति द्वारा 592 टोकन काटे गए और कृषकों द्वारा टोकन तुंहर द्वार एप के माध्यम से 150 टोकन कटा कर प्रथम दिवस ही 742 कृषकों ने 20178 क्विंटल धान विक्रय किया। धान बिक्री की राशि किसानों के खाते में 48 घंटे के भीतर भुगतान कर दिया जायेगा।
जिला खाद्य अधिकारी सुधीरचन्द्र गुरु ने बताया कि जिले के प्रथम दिवस की धान खरीदी उत्साह जनक है। प्रथम दिवस में खाद्य विभाग के मैदानी अमलों ने 20 से अधिक उपार्जन केन्द्रों में पहुंचकर धान उपार्जन व्यवस्था का जायजा लिया। धान खरीदी की सतत् व्यवस्था बनाए रखने एवं निर्बाध धान खरीदी करने के लिए मैदानी अमला जिले के प्रत्येक उपार्जन केन्द्रों का लगातार दौरा कर रहे हैं। आने वाले दिनों में किसानों से धान की आवक बढ़ेगी। इसके लिए सभी खरीदी केन्द्रों में व्यापक व्यवस्था की गई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]