उत्तई भाजपा मंडल के गांवों में ललित चंद्राकर भाजपा प्रत्याशी का हो रहा धुंआधार प्रचार

[adsforwp id="60"]

दूर्ग ग्रामीण विधानसभा के गांवों में भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकर का प्रचार-प्रसार जोर शोर से चल रहा है। लोगों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है। वे लोगों को भाजपा सरकार द्वारा किये गये विकास कार्यों को जनता बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि छलीसगढ़ राज्य की स्थापना देश के यशस्वी प्रधान मंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। और विकास यात्रा की गाथा, प्रदेश के पूर्ववर्ती भाजपा सरकार में लिखी है, 15 वर्षों तक जब तक भाजपा की सरकार प्रदेश में रही तब तक विकास की गंगा बहती रही। किन्तु कांगेस सरकार ने केवल घोषणाएं की एक भी नई योजनाएं लागू नहीं किया बल्कि भाजपा शासन काल में हुए विकास कार्यो की स्वीकृति को अपनी उपलब्धियां बताकर वाहवाही लूट रही है। किन्तु इन सब कृत्यों को विधान सभा क्षेत्र ग्रामीण के लोग अब जान चुके है, अब यह कहने लगे है कि ” अब नहीं सहिबो बदल के रहिबो।भाजपा प्रत्याशी ललित चन्द्राकर ने आज पूर्व ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र के गांवों में जनसम्पर्क उतई भाजपा मंडल में अभियान के दौरान जन संवाद में उस्त बातें कहीं, उनके बातों को मतदाताओ ने समर्थन किया तथा कमल फूल में बटन दबाने का वादा किया। श्री चंद्राकार ने अपने जनसंपर्कअभीयान की शुरुआत ग्राम खोपली बाजार चौक से किया। उन्होंने डिहीपारा, काशीडीह, चिरपोटी कतरो मातरोडीह ,बोरीगारका ,करगाडीह गुडी चौक में सघन जनसंपर्क कर लोगों से आर्शीवाद लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ललित चंद्राकार के गांवों में पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, अभिवादन स्वीकार कर भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भाजपा ने मुझे आपके क्षेत्र लिए सेवा करने के लिए प्रत्याशी चयन किया. है। आपका आर्शीवाद मुझे नई जवाबदारी सौंपेगा, जिसे और उस जवाबदारी को पुरी ईमानदारी के साथ निभाऊंग ।आज के इस जनसंपर्क अभियान में गांव के युवा साथियों बुजुर्गों एवं महिला वर्गो का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अन्तर्गत उतई मंडल के ग्राम काशीडीह एवं घुघसीडीह में जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्री मति माया बेलचंदन थानूराम साहू , उतई मंडल अध्यक्ष फत्तेलाल वर्मा जी, मंशाराम भारती , देवेंद्र भारती , जग्गनाथ भारती जी, धनजंय भारती , चिंताराम बघेल , संतोष सपहा , जयपाल ठाकुर जी, गोविंद ओझा फूलचंद यादव , संतोष यादव , अश्वनी बघेल एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–मो युसूफ खान

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]