मचांदुर / आज 1 नवंबर बुधवार को वृहताकार सेवा सहकारी समिति मर्यादित मचांदुर ,अंडा,उतई व खोपली में इलेक्ट्रॉनिक काटा की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुभारंभ किया गया । किसानों का मुंह मीठा कराकर मिष्ठान खिलाया गया। सरकार द्वारा धान खरीदी 20 किंव्टल तक खरीदी करने से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं।और उनके चेहरे से खुशी स्पष्ट झलक रही है।
और किसानों ने पहले दिन ही धान बेचने अच्छी संख्या में सोसायटी पहुंचे।इस अवसर पर मचांदुर सोसायटी प्रबंधक अश्वनी साहू,दिलीप सांडिल्य सहा.प्रबंधक, चांद खान पूर्व सदस्य एवं जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण, कृष्णा निषाद प्राधिकृत अधिकारी,कु. रश्मि साहू कम्प्यूटर आपरेटर,दीपा साहू नोडल अधिकारी,पवन,हलधर साहू,हिरामन,रवि सहित अन्य कृषकगण शामील रहे। इसी तरह समिति प्रबंधक गिरधर सोनी दिवाकर गायकवाड तिलक साहू फत्तेलाल वर्मा कैलाश देवांगन व किसान उपस्थित थे।
दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–मो युसुफ़ खान – 9179799491


