मोरिद में मोटरसाइकिल की टक्कर से बच्ची की मौत, तीन घायल

[adsforwp id="60"]

उतई / थाना उतई अंतर्गत दो मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीन लोगों को चोटे आई। प्रार्थी की शिकायत पर उतई पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए, 337 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक मोरिद भाटापारा उतई निवासी तीरथ यादव ने शिकायत दर्ज कराई कि वह रोजी मजदूरी का काम करता है। उसकी बेटी स्वाति सारथी ने गिरजा शंकर सारथी के साथ लव मैरिज की थी, जिसका ससुराल घर के पास ही है। 30 अक्टूबर की शाम को प्रार्थी का दामाद गिरजा शंकर सारथी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 बी ए 5681 पर प्रार्थी की बेटी स्वाति सारथी, प्रार्थी की पत्नी बेला यादव एवं स्वाति की 18 माह की बच्ची कुमारी अनन्या को बैठाकर कपड़ा खरीदने उतई गया हुआ था। वहां से वह वापस आ रहा था। इसी दौरान शाम लगभग 7.30 बजे ग्राम डुण्डेरा चिरकुटहीन मंदिर के आगे मोरिद रोड के पास सामने से आ रही मोटरसाइकिल होंडा शाइन क्रमांक सीजी 07 बी वाई 1322 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए गिरिजा शंकर की मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। इससे सभी लोग दूर जा गिरे। इस दुर्घटना में स्वाति के गोद में बैठी 18 माह की मासूम बच्ची को गिरने से गंभीर चोटे आई। वहीं स्वाति, गिरिजा शंकर एवं प्रार्थी की पत्नी बेला यादव को हाथ, पैर में चोटे आई। सभी को उतई अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मासूम बच्ची अनन्या को मृत घोषित कर दिया।’ मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–मो. युसूफ खान|

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]