“देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के तत्वावधान में शरद पूर्णिमा के अवसर पर ‘सुरमई गीत संगीत संध्या’ का खूबसूरत आयोजन परमेश्वरी मंदिर प्रांगण प्रगति नगर रिसाली में संपन्न हुआ। देवांगन समाज के 14 गायक गायिकाओं ने ‘चांद’ पर केन्द्रित खूबसूरत गीतों से समां बांधा। जिसका दर्शकों ने देर रात तक आनंद लिया। इस बीच शरद पूर्णिमा का पवित्र खीर का वितरण भी दर्शकों के बीच किया गया।
अपने संबोधन में देवांगन जन कल्याण समिति भिलाई नगर के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन ने आयोजन की सराहना करते हुए सभी गायक गायिकाओं को बेहतरीन प्रस्तुति हेतु बधाई दी। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका सुमन देवांगन एवं अध्यक्ष उषा देवांगन ने सभी गायक-गायिकाओं का अभिनंदन एवं सम्मान किया। सांस्कृतिक विभाग के प्रभारी रामगोपाल देवांगन के नेतृत्व में गायक लक्ष्मीनाथ देवांगन, राजू देवांगन, कन्हैया देवांगन, जितेन्द्र बांकुरे, होमलाल देवांगन, दिनेश देवांगन, शांतिलाल देवांगन, हरीश देवांगन, विनोद देवांगन तथा गायिका विनीता देवांगन, नेकप्रभा देवांगन, सरिता देवांगन एवं पूर्वी देवांगन ने चांद पर केन्द्रित खूबसूरत गीत प्रस्तुत किया। प्रस्तुत गीतों में चांद मेरा दिल चांदनी हो तुम, आ जा सनम मधुर चांदनी में हम, चांद को क्या मालूम, चांद से पर्दा कीजिए, चंदा ओ चंदा, आधा है चंद्रमा रात आधी, चांद आहें भरेगा, आओ तुम्हें चांद पे ले जाएं, चांद सी मेहबूबा हो, चांद जैसे मुखड़े पे बिंदिया जैसे गीतों ने श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष घनश्याम कुमार देवांगन, सचिव विनोद देवांगन, वरिष्ठ जन रामखिलावन देवांगन, श्रवण देवांगन, हेमकैलाश देवांगन, टेसूराम देवांगन, रेशमलाल देवांगन, दिनेश देवांगन, राजेन्द्र लिमजे, सत्यपाल देवांगन, रूपलाल देवांगन, झनक देवांगन, चैनेश्वर देवांगन, नरेंद्र देवांगन, शंकर देवांगन, श्रीमती सुमन देवांगन, उषा देवांगन, जयश्री देवांगन, शकुंतला बांकुरे, कल्पना देवांगन, माहेश्वरी देवांगन, भगवती देवांगन, त्रिवेणी देवांगन, लक्ष्मी देवांगन, युक्ती देवांगन, तुलसी शीला, दिनेश्वरी, तनुजा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। संचालन रामगोपाल देवांगन एवं आभार प्रदर्शन सचिव विनोद देवांगन ने किया।
अंडा दुर्ग ग्रामीण से मो युसुफ़ खान -9179799491






