दूर्ग में जिले के छह कांग्रेस प्रत्याशियों के एक साथ नामाकन , छग की जनता पर कांग्रेस को भरोसा – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

[adsforwp id="60"]

पाटन विधानससभा। छग के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ सोमवार को दूर्ग जिले के कांग्रेस 6 विधानसभा के सभी प्रत्याशी सामूहिक रूप से नामांकन दाखिल करने पहुंचे इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के पास छग की जनता को देने कुछ नहीं है। उनकी गारंटी पर जनता को विश्वास नहीं है। यहां की जनता को कांग्रेस एवं भूपेश पर भरोसा है। जेपी नड्डा द्वारा कांग्रेस की घोषणा को जुमलेबाजी कहने पर कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जुमलेबाजी पर वहां के मतदाता ने धूल चटाया है। अब छत्तीसगढ़ में भी यही हश्र होगा। भाजपा द्वारा दुर्ग की किला भेदने के प्रश्न पर कहा कि दुर्ग का किला भेदना आसान नहीं है यह कांग्रेस का दुर्ग है। मुख्यमंत्री के नामांकन दाखिले के दौरान छग विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू,दूर्ग शहर विधायक अरूण वोरा,भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव,वेशाली नगर के प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर,अहिवारा के कांग्रेस प्रतय्यासी निर्मल कोसरे,जिला सहकारी केन्दीय बैंक दूर्ग के अध्यक्ष राजेन्द्र साहू, कृषि उपज मंडी दूर्ग के अध्यक्ष अश्वनी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]