मतदाता जागरूकता अभियान के तहत माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही में पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन

गुंडरदेही / कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुलदीप शर्मा के निर्देशानुसार बालोद जिले में आगामी विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के दौरान जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने हेतु मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत माता कर्मा महाविद्यालय गुंडरदेही में पोस्टर डिजाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस दौरान विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता पर आधारित रंग बिरंगे पोस्टर बनाकर आम लोगों को मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। इसी तरह जिले के डौंडी परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केदो में भी मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा मतदाता एवं आम नागरिकों को लोकतंत्र के महत्व की जानकारी देते हुए सभी प्रकार से निर्वाचनों में
अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की ।

अंडा दुर्ग से मो युसुफ़ खान
M.- 9179799491

Leave a Comment