पाटन पुलिस की कार्रवाई अवैध गांजा परिवहन करते दो आरोपी गिरफतार

[adsforwp id="60"]

दुर्ग /‌ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग राम गोपाल गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस ग्रामीण आनंद साहू के दिशा निर्देश पर पुलिस अनुभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के नेतृत्व में पाटन पुलिस द्वारा लगातार क्षेत्र में अवैध रूप से शराब ,सट्टा, अवैध, मादक पदार्थ के खिलाफ कार्यवाही का निर्देश दिया गया था दिनांक 25 /10 /2023 को पाटन पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि एक सफेद रंग के स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 07 एम ए 0099 पर दो आरोपी उड़ीसा से अभनपुर के रास्ते भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा अवैध रूप से भिलाई शहर में खपाने के लिए ला रहे हैं । की सूचना मिलने पर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर पाटन पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक ग्राम खोरपा (पाटन ) मुख्य मार्ग सुआ चौक में नाकाबंदी किया गया जो नाकाबंदी के दौरान अभनपुर की ओर से मुखबिर के बताए अनुसार एक सफेद रंग की स्विफ्ट कर आते हुए दिखाई दी। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसमें दो व्यक्ति सवार मिले जिसे नाम पता पूछने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम शेख सिराजुल पिता शेख मोहसिन उम्र 30 वर्ष सेक्टर 7 भिलाई नगर एवं सुंदर जीत जाल पिता महत् जाल उम्र 26 वर्ष साकीन कौशल नगर सुपेला का होना बताएं। जिनके कर की तलाशी लेने पर एक बोरी में भरा हुआ भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ इसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह उड़ीसा बॉर्डर से वाहन क्रमांक सीजी 07 /एम ए/0099से अवैध मादक पदार्थ गांजा लाना बताएं उक्त आरोपियों को गांजा परिवहन करते पाए जाने पर मौके पर कार्यवाही कर आरोपियों के खिलाफ थाना पाटन में अपराध कारक क्रमांक 139 / 2023 धारा 20 (ख),27 (क) एनडीपीएस एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया /आरोपियों के कब्जे से एक प्लास्टिक के सफेद रंग की बोरी में भरी मादक पदार्थ गांजा कुल वजन 22 किलो 380 ग्राम होना पाय। जिसकी बाजार कीमत दो लाख बीस हजार रुपए एवं वाहन कार सीजी 07 ma0099 कीमत 5 लाख रुपए तथा नगदी रकम 2130 रुपए ,मोबाइल एक नग कीमत 10 हजार रुपए कुल जुमला कीमती 7 लाख 32 हजार 130 रुपए को जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।आरोपी शेख सिराजुल गांजे का आदतन अपराधी है और वह पूर्व में भी जबलपुर मध्य प्रदेश के बरेला थाना में भी गांजा का परिवहन करते पकड़े जाने पर गिरफ्तार हुआ है ।एवं आरोपी सुंदरजीत जाल थाना भिलाई नगर के मारपीट एवं चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उक्त कार्य वाही में निरीक्षक राजकुमार लहरें निरीक्षक सी आर ठाकुर ,सहायक उप निरीक्षक राघवेंद्र सिंह ,प्रधान आरक्षक ब्रह्मानंद देश लहरे, खिलेश्वर साहू ,ठाकुर राम यादव, आर दिलेश्वर पठारे , होमन साहू, चंद्र देव वर्मा ,सुनील साहू ,हेम लाल चेलक ,दुष्यंत भारती ,मुकेश वर्मा ,महिला आरक्षक राजेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही ।

दुर्ग ग्रामीण से मो युसुफ़ खान

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]