अवैध खनन व परिवहन के मामले में प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही

[adsforwp id="60"]

कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जॉजगीर, बलौदा, पामगढ, अकलतरा, शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का औचक जाँच किया गया। खनिज अधिकारी श्री हेमंत चेरपा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 9 प्रकरण (7 ट्रैक्टर, 02 हाईवा), चूना पत्थर के 02 प्रकरण (02 हाईवा) के प्रकरण दर्ज किया गया। इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले 11 वाहनों को जप्त कर अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर खनिज नियमो के तहत कार्यवाही की जावेगी समस्त वाहनो को पुलिस अभिरक्षा मे रखा गया है। इसके अतिरिक्त ग्राम भोगहापारा तहसील शिवरीनाराण के 02 स्थानो पर खनिज रेत के अवैध भण्डारण किये जाने के फलस्वरूप प्रकरण दर्ज किया गया है।

जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जॉच किया जा रहा है। अवैध उत्खननकर्ताओं, परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा ग्राम भरर में दो दिवसीय विशाल कर्मा महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन, 15 जोड़े लेंगे सात फेरे,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

तहसील साहू संघ पाटन द्वारा ग्राम भरर में दो दिवसीय विशाल कर्मा महोत्सव, सामूहिक आदर्श विवाह का आयोजन, 15 जोड़े लेंगे सात फेरे,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

[adsforwp id="47"]