अंडा में हुई महिला पर प्राणघातक हमला, धारदर वस्तु से हमला , गंभीर हालत में महिला , प्रार्थीया के रिपोर्ट पर पुलिस जांच में जुटी

[adsforwp id="60"]

प्राप्त जानकारी व पुलिस रिपोर्ट के आधार पर घटना प्रार्थी राखी देशलहरे पति महेंद्र कुमार देशलहरे उम्र 25 वर्ष निवासी सतनाम पारा रन चिराई वर्तमान में गांधी भाठा अंडा में निवासरत है को किसी ने धारदार वस्तु से सिने, सिर, पीठ ,दोनों हाथ पैर में चोट लगने व जिला अस्पताल में गंभीर रूप से भर्ती होने की सूचना पुलिस को मिली जिससे पुलिस द्वारा जाकर पीड़िता से मुलाहिजा व बयान कर आधार पर घटना घटित होना पाया गया।
जिस आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए अपराध कायम कर मामले की छानबीन में जुट गई है। पीड़ित के अनुसार घटना समय 11 बजे उसके जेठ द्वारा आकर पुरानी बातों को लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए पास रखे लोहे के चाकू से प्राणघातक हमला किया जिससे पीठ, सीना ,दोनों हाथ कलाई उंगलियों के चोट आई है। उक्त घटना के समय मकान मालिक के द्वारा बीच बचाव किया गया व इस घटना के वो ही प्रत्यक्षदर्शी भी रहे। उक्त बातें पीड़िता,प्रार्थी ने बयान में पुलिस को कहि व अपने आवेदन में रखी,

पीड़िता के रिपोर्ट के अनुसार पुलिस मामले की पड़ताल में इस भयावह घटना से ग्राम अंडा सहित आसपास के इलाकों में भय का वातावरण बना हुआ है।

Leave a Comment