आज से बाबा दरबार धनोरा में जगमगाएंगें आस्था के जोत ,लगेगा भक्तो का मेला, दोनों पर्व में होता हैं आयोजन

[adsforwp id="60"]

बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में 15 अक्टुबर से नवरात्रि पर्व इस दरबार में कुंवार एवं चैत्र नवरात्रि दोनों पर्व पर भक्तों के द्वारा मनोकामना ज्योति जलाया जाता है 15 अक्टूबर रविवार को दोपहर 12बजे दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी एवं पंडित विनय शर्मा के द्वारा विधी विधान के साथ पुजा पाठ करके घट स्थापना करके नंदपंण्डा मनोज पटेल गज्जू रायपुरीया बबलू साहू गुलाब साहू मनसुखा साहू विनोद साहू राजू यादव जी के द्वारा चकमक के चिंगारी से ज्योति प्रज्ज्वलित किया जाएगा 19 अक्टूबर गुरुवार को रात्रि 8 बजे पंचमी माता रानी का विशेष सिंगार किया जाएगा एवं 21अकटूबर शनिवार को रात्रि 7बजे से जय मां चन्द्रहासनी जस एवं फाग परिवार गांव कातलवाही धर्म नगरी डोंगरगढ़ वाले के मंडली द्वारा माता सेवा एवं 22 अक्टूबर रविवार को शाम 4 बजे से महाष्टमी हवन का कार्यक्रम एवं 23 अक्टूबर सोमवार को शाम 4 बजे से ज्योति विसर्जन शोभा यात्रा गली भ्रमण दरबार से शुरू होकर बाजार चौक मेन गली शितला पारा होते हुए शितला तालाब पहुंचे गा एवं उसी तालाब में ज्योति विसर्जन किया जाएगा हर रोज रात्रि 7 बजे से रात्रि 10 बजे तक माता सेवा गुलाब साहू एवं हेमंत तेली भजन गायक एवं जस गीत के मंडली द्वारा यह जानकारी दरबार प्रतिनिधि चंन्द्र कांत कोसरे एवं कुंज लाल साहू ने दी.।

रिपोर्ट – मो. युसूफ खान

Leave a Comment