अर्जुंदा / अमर शहीद जवान गजरु राम मांडवी के गृहग्राम खैरबना (अर्जुंदा ) में आज शहादत दिवस मनाया गया। आज ही के दिन देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद शामिल होकर शाहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया ।इस दौरान दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि दी गई

तत्पश्चाप शहीद के परिवार का सम्मान किया गया सभा को संबोधित करते हुए निषाद जी ने कहा कि गजरू राम मंडावी पर सभी को गर्व है कम उम्र में ही देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए देश सेवा करने और देश की मिट्टी पर मर मिटने का सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुंदा, श्रीमती सरिता नेताम सरपंच प्रशांत ठाकुर, शीतल ध्रुव ,सरिता ,शंभू सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे ।
अंडा दुर्ग से मो. युसूफ खान की रिपोर्ट -9179799491


