पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने थाना नवागढ़ में दिनांक 08.10.2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई की अपने रिश्तेदार के घर गांव जा रही थी तभी आरोपी द्वारा सेमरा पास रास्ते में उसको डरा धमका कर सुनसान जगह खेत की ओर ले गया और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया किसी को बताने पर जान से मार दुंगा बोला लोक लाज की डर से प्रार्थिया किसी को नही बताई जिसकी रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता को महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया
विवेचना दौरान आरोपी मिथलेश बंजारे उम्र 46 साल निवासी राहोद थाना शिवरीनारायण को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से तथा आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 08.10.23 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






