तंग आकर पत्नी ने कीटनाशक सेवन कर ली आत्महत्या , पुलिस ने किया पति को गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

जांजगीर चांपा

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मृतिका कविता नवरंग पति हलधर नवरंग उम्र 35 साल निवासी मुलमुला का मर्ग डायरी बिलासपुर से प्राप्त होने पर असल नंबरी मर्ग क्रमांक 21 / 2022 धारा 174 जा.फौ. कायम कर जांच में लिया गया मर्ग जांच पर मृतिका के परिजनों का कथन लिया गया पाया गया कि मृतिका के पति आरोपी हलधर नवरंग उम्र 40 साल द्वारा छोटे छोटे बातों को लेकर मृतिका को मारपीट कर प्रताड़ित करता था और मृतिका को मर जा, जहर खाले, फांसी लग जा कहकर आत्म हत्या के लिए दुष्प्रेरित करता था जिसे तंग आकर मृतिका दिनांक 10. 05.2022 को किट नाशक दवा को पी ली थी, जिसको परिजनों के द्वारा उचित इलाज के लिए बिलासपुर ले जाया गया जो दिनांक 12.02.2022 को इलाज के दौरान की मृत्यु हो गई

मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पति आरोपी हलधर नवरंग उम्र 40 साल निवासी मुलमुला के द्वारा उसके पत्नी मृतिका को मारपीट कर प्रताड़ित करने से मृत्यु होना पायें जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 265 / 2023 धारा 306 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को दिनांक 06.10.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]