कोल्डिंग पर एक फ्रिज मुफ्त बता किया धोखाधड़ी, शिकायत पर धोखाधड़ी करने वाला हुआ गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

प्रार्थी लखन लाल साहू उम्र 27 साल निवासी तागा थाना मुलमुला जो अपने गांव में किराना स्टोर्स दुकान चलाता है दिनांक 17.06.2023 को सुबह करीबन 09.30 बजे अपने दुकान पर था तभी आरोपी रबदीप उर्फ हरदीप सिंह उम्र 23 साल निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर उसके दुकान पर पहुंचा और बोला कि 15865/ रूपये का कोल्ड्रिग खरिदने पर एक फ्रिज मुक्त में मिलेगा, प्रार्थी द्वारा उनके बातों में आकर आर्डर दे दिया और 4000 / रूपये नगद दे दिया कुछ दिन बाद प्रार्थी आरोपी से उसके मोबाईल नं. से संपर्क किया तो लगातार मोबाईल बंद बताया। प्रार्थी अपने आप को ठगी होने का महसूस करने लगा जिसके बाद आरोपी के विरूद्ध थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 167/ 2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना दौरान आरोपी रबदीप उर्फ हरदीप सिंह उम्र 23 साल निवासी राज किशोर नगर सरकण्डा बिलासपुर को *तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम कथन में बताया कि प्रार्थी लखन लाल साहू से 15865 / रूपये का कोल्डिंग खरीदने पर एक फ्रिज मुक्त मिलेगा कहकर उनसे 4000 / रूपया नगद लेना, जिसमें से 3500 / रू को खर्च करना तथा 500/रू को पेश करने पर विधिवत बरामद किया गया है।

प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत् दिनांक 06.10.23 को धारा 41 (1) क जा.फौ. का नोटिस देकर कार्यवाही की गई है

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट

Leave a Comment