शासकीय उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित

[adsforwp id="60"]

छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के प्रावधानों के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) अकलतरा द्वारा विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार के वार्ड क्र. 07 से 14 एवं ग्राम सोनादुला में शासकीय उचित मूल्य की दुकान के संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित किया गया है। जिसके लिए 23 अक्टूबर 2023 शाम 5 बजे तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) अकलतरा में आवेदन किया जा सकता है।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जांजगीर (तहसील अकलतरा एवं बलौदा) अकलतरा से प्राप्त जानकारी अनुसार विकासखंड अकलतरा अंतर्गत ग्राम कोटमीसोनार के वार्ड क्र. 07 से 14 एवं ग्राम सोनादुला में शासकीय उचित मूल्य दुकान का आबंटन किया जाना है। संबंधित ग्राम पंचायत के समस्त स्व सहायता समूह, ग्राम पंचायत, सेवा सहकारी समिति आदि को सूचित किया गया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु इच्छुक संस्था समूह निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय तक संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त पत्र पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव रिपोर्ट

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]