जिला पुलिस द्वारा महिलाओं /नाबालिक बच्चों पर घटित अपराधों को गंभीरता से लेते हुये सायबर सेल में प्राप्त राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो जो कि 24 घंटे आनलाईन फेस बुक, इंस्ट्राग्राम में नजर बनायें रखने से जो लोग बाल अश्लीलता से संबंधित विडियों देखते तथा पोस्ट करते है उनके ऊपर कार्यवाही करने हेतु जहां पर व्यक्ति द्वारा सर्वर का उपयोग किया है से संबंधित सायबर सेल जिला पुलिस को सूचित करता है, जिसको सायबर पुलिस जांजगीर द्वारा गंभीरता से लेते हुयें आज दिनांक को जिले के थाना चाम्पा, जांजगीर, शिवरीनारायण क्षेत्र अंतर्गत कार्यावाही की गई जिसमें थाना शिवरीनायण में आरोपी (01) दिलीप लहरे उम्र 35 साल निवासी डोंगिया पारा रहौद (02) शुभम उर्फ शोभा विश्वकर्मा उम्र 19 साल निवासी तनौद थाना चाम्पा में आरोपी (03) मिनमोय मांझी उम्र 25 साल निवासी वर्तमान कोलकाता (04) हरि कुमार उम्र 36 साल निवासी जयराम नगर थाना मस्तुरी (05) इन्द्रा कुमार देवांगन उम्र 21 साल निवासी रानी रोड चाम्पा थाना जांजगीर में आरोपी (06) चन्द्रकांत साहू उम्र 31 साल निवासी खोखसा (07) नंद किशोर राठौर उम्र 25 साल शारदा चौक जांजगीर (08) कामेन्द्र लहरे उम्र 26 साल निवासी कुलीपोटा जांजगीर एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक के विरूद्ध धारा सूचना प्रौद्योगिक अधिनियम 2000 की धारा 67 (बी) के तहत् अपराध दर्ज कर विधिवत् कार्यवाही की गई।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






