,, लोक सांस्कृतिक कार्यशाला की उदघाटन सांसद प्रतिनिधि ने किया,,
गुण्डरदेही/ लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम,,रंग झाझर,, ग्राम बटरेल जिला दुर्ग द्वारा विधा को सिखाने के लिए कलाकारों की कार्यशाला आयोजित की गई इस कार्यशाला की उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि थानसिंह मंडावी ने किया। 
मंडावी ने अपने उदबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवम कला परम्परा को बचाए रखने के लिए अलग अलग विधा से गायन, संगीत, नृत्य, हास्य प्रत्साहन को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लोक कला मंच,, रंग झाझर,के संचालक दानू गजपाल ने कार्यशाला आयोजित की गई है इस विधा के कलाकार संचालक एवम गीतकार दानू गजपाल, लोक गायक संजू साहू, डोमन साहू,विकास, लोक गायिका लीना मानिकपुरी, मीनाक्षी साहू, संगीत पक्ष हारमोनियम भूपत साहू, बेंजो सोहन साहू, आक्टो पैड पूनम साहू, आर्गन शेखर सेन, तबला विजय साहू, ढोलक मनोज साहू,भावेश, कोरियो ग्राफर टाकेश साहू, बाल कलाकार पुष्कर साहू एवम अनुराग ने कार्यशाला पर प्रशिक्षण दे रहे है। कार्यशाला उदघाटन के शुभ अवसर पर सरपंच नविता साहू, डा विमल सोनकर, मोहन साहू, गिरवर साहू, टेकराम साहू, संजीत साहू, रविन्द्र साहू उपस्थित थे। यह जानकारी लोक कला मंच रंगझाझर के संचालक दानू गजपाल ने दी।
अंडा दुर्ग से मो. युसूफ खान की रिपोर्ट -9179799491





