दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित

[adsforwp id="60"]

समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 3 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदाय किए जाते हैं। यह योजना उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, दिव्यांगजनों के लिए कार्य करने वाली स्वैच्छिक संस्थाओं, एवं नियोक्ताओं को पुरस्कृत करने के साथ ही सर्वश्रेष्ठ जिले का चयन करने से दिव्यांग व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास हेतु समुदाय कोे प्रेरित करने का अवसर प्राप्त होता है।
इस हेतु दुर्ग जिले के इच्छुक स्वैच्छिक संस्था जो दिव्यांगजनों के हित में कार्य कर रहे, दिव्यांग कर्मचारियों एवं नियोक्ताओं से दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु अपना आवेदन उप संचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग में 10 अक्टूबर तक जमा करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उप संचालक समाज कल्याण विभाग दुर्ग से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]