जांजगीर चांपा
अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। कि दिनांक 02.10.2023 को मुखबीर सूचना मिला की थाना मुलमुला, अकलतरा क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बिक्री की जाती है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया मौके पर पाया गया कि आरोपी (01) रमेश कुमार मेहर उम्र 25 साल निवासी लगरा के कब्जे से 60 लीटर कच्ची महुआ शराब (02) अंजली कोसले उम्र 29 साल निवासी अर्जुनी के कब्जे से 55 पाव देशी प्लेन शराब एवं 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जुमला किमती 28,400 / रूपया बरामद किया गया है
आरोपी रमेश कुमार मेहर उम्र 25 साल निवासी लगरा के विरूद्ध थाना मुलमुला अपराध क्रमांक 261 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तथा आरोपी श्रीमती अंजली कोसले उम्र 29 साल निवासी अर्जुनी के विरूद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 495 / 2023 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया जाकर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






