1 अक्टूबर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवको ने गुगल मीट पर आनलाइन वेबीनार के माध्यम से रक्तदान करने लोगों को किया जागरूक और प्रेरित

[adsforwp id="60"]

अर्जुन्दा – शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय महाविद्यालय अर्जुंदा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, यूथ रेडक्रास सोसाइटी, रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 1 अक्टूबर स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर गुगल मीट के माध्यम से आनलाइन वेबीनार मीटिंग का आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में श्री फनेन्द्र जैन जी रक्तवीर 108 बार रक्तदान, रक्तमित्र समाजसेवी शतकवीर संचालक नांदगांव ब्लड बैंक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य श्री जी.पी. पाठक , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ प्रदीप कुमार प्रजापति कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना व समस्त स्वयंसेवको उपस्थित रहे।

आनलाईन वेबीनार में मुख्य वक्ता के रूप में श्री फनेन्द्र जैन जी रक्तवीर रक्त मित्र समाजसेवी शतकवीर संचालक नांदगांव ब्लड बैंक रहें। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि रक्त दान महादान है। रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती। बल्कि शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आती है। रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने और लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने लोगों को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों और गतिविधियों के माध्यम से जागरूक और प्रेरित करेंगे।
रक्तदान करने के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष तक के कोई भी व्यक्ति जो पूर्ण रूप से स्वस्थ हो वही व्यक्ति केवल रक्तदान कर सकता है चाहे वह महिला हो या पुरुष कोई भी रक्तदार कर सकता है। रक्तदान एक सरल प्रक्रिया है जिसमें केवल 10 मिनट का समय देकर रक्तदान कर सकते हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति साल में प्रत्येक हर 3 महीने में रक्तदान कर सकता है। हमारे एक यूनिट ब्लड डोनेशन से तीन लोगों को नया जीवन मिलता है।

*रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने स्वयसेवक चलाएंगे जागरूकता अभियान*

रक्तदान के प्रति फैली भारतीयों को दूर करने और लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित व जागरूक करने के लिए महाविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी , रेड रिबन क्लब और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, रंगोली, जागरूकता रैली के माध्यम से रक्तदान के महत्व और फायदे बताकर जागरूक और प्रेरित करेंगे।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डाॅ प्रदीप कुमार प्रजापति ने कहा कि दिनों इसी महीने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई यूथ रेडक्रास सोसायटी रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए अभी से ही पंजीयन कार्य प्रारंभ हो चुकी है। और कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा एक बैठक के माध्यम से की जाएगी। इस रक्तदान शिविर में 100 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य लेकिन कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया है। जिसमें महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, अधिकारी, कर्मचारी पूर्व छात्र गण एलुमिनियम एसोसिएशन, जनभागीदारी के सदस्य राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक और अन्य लोग भी रक्तदान कर सकते हैं।

इस आनलाईन गुगल मीट वेबीनार मीटिंग में मुख्य रूप से स्वयंसेवक यशवंत कुमार टंडन, दानेश्वर सिन्हा, सुदर्शन साहू, व समस्त स्वयंसेवको जुड़े हुए थे।

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]