जांजगीर चांपा
प्रार्थी भरत लाल कश्यप पिता जय गोपाल कश्यप उम्र 75 साल निवासी बेल्हा थाना शिवरीनारायण दिनांक 27.09.2023 को थाना शिवरीनारायण आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि *जिला सहकारी बैंक शिवरीनारायण पैसा निकालने गया था उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति स्वयं को उसके परिचित का होना बताकर अपने झांसे में लेकर 50 हजार रूपये को ठगी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 421/2023 धारा 420 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान जिला सहकारी बैंक शिवरीनारायण में लगे CCTV फूटेज का देखा गया संदेही हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल उम्र 31 साल निवासी सोठी थाना सक्ति को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार कियें जाने से मोमोरण्डम कथन के आधार पर बताया प्रार्थी से धोखाधड़ी कर 50 हजार रूपये ले लेना एवं उक्त रकम में से समान फिज, LED टीवी खरीदना एवं खर्च कर देना व शेष रकम 6600/ रूपये घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एच एफ डीलक्स को बरामद किया गया है। आरोपी द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डीलक्स को थाना चाम्पा क्षेत्रांतर्गत मिशन अस्पताल के पास से चोरी करना बताया गया है।
आरोपी हरिशंकर डेंसिल उर्फ राहुल उम्र 31 साल निवासी सोठी थाना सक्ति जिला सक्ति के विरूद्ध अपराध धारा सदर का सबुत पायें जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 30.09.2023 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






