एटीएम में अज्ञात चोरों ने चोरी की नीयत से बोला धावा मशीन में की तोड़फोड़ ,लेकिन रुपयों का लाकर तोड़ने में रहे नाकाम

[adsforwp id="60"]

अंडा / गौरव ग्राम अंडा में स्थित पेट्रोल पंप के पास बी टी आई इंडिया वन एटीएम में दिनांक 26/9/23 की रात्रि करीब 2 से 2.30 बजे के बीच अज्ञात व्यक्ति ने एटीएम के सामने का दरवाजे का लाक तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
एटीएम मशीन से राशि निकालने चोरी की नीयत से मशीन के रनिंग स्लाइड को तोड़कर रुपये निकालने की पूरी कोशिश किये। लेकिन मशीन के लाक को तोड़ने में नाकाम रहे। और चोरी किये बिना ही भाग निकले।सुबह जब ग्राहक पैसा निकालने पहुंचे तो देखा कि सब टूटा फूटा बिखरा हुआ है। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को जानकारी दी गई। सुबह श्री जी पेट्रोल पंप के मैनेजर सोमन दास नेअंडा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। लेकिन अभी दोपहर के 3 बजे तक समाचार लिखे जाने तक थाना से कोई भी जांच अधिकारी घटनास्थल पर नहीं पहुंचा था। हमारे संवाददाता ने इस बारे में थाना मे नवपदस्थ थाना प्रभारी से दूरभाष पर संपर्क किया तो उन्होंने रूपये पैसे की चोरी नहीं होना बताया और चोरी की नीयत से एटीएम में अज्ञात व्यक्ति द्वारा तोड़फोड़ की बात कही। और जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही। बता दें कि इसके पूर्व भी गांव की दूकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिये हैं। और पकड़े भी गए हैं।

दुर्ग ग्रामीण संवाददाता –मो युसूफ खान

Leave a Comment

[adsforwp id="47"]