अवैध शराब बिक्री और परिवहन के मामले में रायपुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

[adsforwp id="60"]

रायपुर, शराब बिक्री और परिवहन के मामले में रायपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। खरोरा थाना पुलिस ने 432 देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को थाना खरोरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पिचरी में एक व्यक्ति अपने मकान में अवैध शराब रखा है और बेच रहा है। सूचना पर थाना खरोरा पुलिस की टीम ने उक्त मकान में दबिश दी।
मकान में एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना नाम बीरेन्द्र ध्रुव निवासी खरोरा बताया। मकान की तलाशी लेने पर भारी मात्रा में शराब बरामद हुई। आरोपी बीरेन्द्र ध्रुव को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 432 पौवा देशी शराब तथा बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जब्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 432/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]