2 दिन पहले साथियों से हुआ था विवाद, रायपुर में एम .पी. के युवक की मिली लाश, मारपीट के बाद हत्या की आंशका

[adsforwp id="60"]

रायपुर में MP के युवक की मिली लाश, मारपीट के बाद हत्या की थी आंशका, 2 दिन पहले साथियों से हुआ था विवाद
1 hour ago Vedant Samachar
FacebookTwitterWhatsAppTelegramShare
राजधानी रायपुर के डीडीनगर स्थित तालाब में एक युवक की लाश मिली है। ये युवक मध्यप्रदेश के मंडला का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक का बीतें दिनों अपने ही साथियों से विवाद हुआ। जिसके बाद आशंका थी कि उसकी हत्या कर दी गयी। ये पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।

2 दिन से लापता था युवक

25 साल के मृतक युवक का नाम देवीराम साहू था। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 17 सितम्बर से युवक लापता था। वो यहां लेबर का काम करता था। मंगलवार दोपहर उसकी लाश विप्र नगर के पास बधवा तालाब में तैर रही थी। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लाश को देखते ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने मौकें में पहुंचकर तालाब से लाश को बाहर निकाला। युवक 2 दिनों से लापता था। जिसके बाद से लगातार परिजन उसे खोजने में लगे हुए थे।

युवक 2 दिनों से लापता था। जिसके बाद से लगातार परिजन उसे खोजने में लगे हुए थे।
पहले दोस्तों के साथ विवाद को बताया जा रहा था मौत की वजह

पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि देवीराम का अपने साथ काम करने वाले साथियों से विवाद हुआ था। 17 सितंबर को साथियों के साथ झगड़े के बाद वो उनकी गाड़ी में बैठकर कही गया था। फिर 2 दिनों बाद उसकी लाश मिली। जिससे युवक की हत्या की आशंका जतायी जा रही थी। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतेजार है। पुलिस के अनुसार युवक की मौत शराब पीकर तालाब में डूबने से हुई है। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।

पुलिस के अनुसार युवक की मौत शराब पीकर तालाब में डूबने से हुई है। हालांकि अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतेजार है।
शराब पीकर तालाब में डूबने से मौत

इस मामले को लेकर डीडी नगर टी आई अविनाश सिंह ने बताया कि युवक की मौत पानी मे डूबने से हुई है। वो 2 दिन पहले घर से शराब पीकर पैदल निकला था। नशे की हालत में तालाब में गिरने से उनकी मौत हो गयी। सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने इसकी पुष्टि की है। फिलहाल इसमें मर्ग कायम किया गया है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]