छात्रावास में 12वीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर की आत्महत्या, फैला मातम , कारणों के जांच में जुटी पुलिस

[adsforwp id="60"]

राजस्थान के कोटा में विज्ञान नगर इलाके में राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (NEET) की तैयारी कर रही एक अभ्यर्थी ने सोमवार को अपने छात्रावास के कमरे में कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि प्रियास सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक धर्मवीर सिंह के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मऊ की रहने वाली प्रियास 12वीं कक्षा की छात्रा थी और कोटा में एक कोचिंग संस्थान में नीट-यूजी की तैयारी कर रही थी और यहां विज्ञान नगर इलाके में एक छात्रावास में रहती थी।

उन्होंने बताया कि प्रियास ने सोमवार दोपहर अपने कमरे में कथित तौर पर जहर खा लिया, और जब उसे उल्टी होने लगी तो छात्रावास की अन्य लड़कियां उसे अस्पताल लेकर गईं। उन्होंने बताया कि करीब तीन घंटे बाद शाम को प्रियास ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कमरे से कोई ‘सुसाइड नोट’ बरामद नहीं हुआ, जिसे बाद में सील कर दिया गया।

परिजन को दी गई सूचना

उन्होंने बताया कि प्रियास के आत्महत्या करने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो छात्रा के माता-पिता के आने पर किया जाएगा और उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां कोचिंग में पढ़ाई करने वाले किसी विद्यार्थी के आत्महत्या करने का इस साल यह 24वां मामला है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]