लापता युवक का तालाब में मिला शव, हत्‍या कर शव फेकने की आशंका ,जांच में जुटी पुलिस

[adsforwp id="60"]

रायपुर के डीडीनगर स्थित तालाब में एक 25 वर्षीय युवक का शव मिला है। खबरों के अनुसार मृतक युवक पिछले 17 सितंबर से लापता था। शव पर मिले चोट के निशान के आधार पर पुलिस युवक की हत्‍या की आशंका जता रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक मध्‍यप्रदेश के मंडला का रहने वाला है। युवक का नाम देवीराम साहू है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दरअसल, यह मामला डीडीनगर थाना के विप्र नगर के तालाब की घटना है। जानकारी के अनुसार तालाब में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी डीडीनगर थाने की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि 17 सितंबर को मृतक युवक का साथ में काम करने वाले लोगों से विवाद हुआ था। विवाद के बाद से युवक लापता था। तीसरे दिन युवक का तालाब में शव मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]