एक लाख के इनामी समेत छः नक्सलियों ने किया सरेंडर

सुकमा, छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ पुना नर्कोम जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर नक्सली मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। ऐसे ही एक लाख का इनामी समेत छह नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस के मुताबिक नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित करने में 131 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा का विशेष प्रयास रहा है।

Leave a Comment