दिनदहाड़े एक्सिस बैंक में डकैती…लूट को अंजाम देने के बाद बाइक से फरार हुए लुटेरे…DIG, SP सहित मौके पर पहुंची पुलिस

[adsforwp id="60"]

शहर के ढिमरापुर रोड स्थित एक्सिस बैंक में मंगलवार की सुबह करीब 9:30 बजे हड़कंप मच गया जब सुबह 3 लोग हेलमेट पहनकर बैंक अंदर घुसे और मैनेजर पर चाकू से हमला कर बैंक से नगदी लूटकर फरार हो गए। बैंक में दिनदहाड़े लूटकांड से अफरा-तफरी मच गई। बैंक में खुलेआम डकैती की सूचना के बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और हाई अलर्ट पर आ गई है। घटनास्थल पर डीआईजी राम गोपाल गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के साथ पुरी पुलिस टीम मौजूद है। लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने रायगढ़ के चारों दिशाओं में नाकाबंदी कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक कर्मियों के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमले में घायल बैक मैनेजर को इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया है।

सूत्रों से जानकारी मिल रही है की करीब 4 लोगों ने इस लूटकांड को अंजाम दिया 3 लोग बैंक अंदर घुसे थे और रुपये लूटने के बाइक से फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस एक्सिस बैंक के आसपास किसी को जाने नहीं दे रही है और बैंक के अंदर पुलिस की जांच चल रही है। अभी कितने रुपए की लूट हुई है इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी, पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]