रिसाली । नेवई थाना अंतर्गत एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को पत्थर से बांधकर डबरी में फेंक दिया था। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को बरामद कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नेवई टीआई ममता अली शर्मा ने बताया कि रविवार को स्टेशन मरोदा निवासी सन्नी राजपूत उर्फ नेपाली (22 वर्ष) का विवाद बड़े भाई दीपक राजपूत से हो गया। नशे का आदी दीपक ने छोटे भाई पर हमला कर दिया। जिससे चेहरे और गर्दन पर चोट लगने उसकी मौत हो गई। घटना के बाद बिस्तर पर लिटाकर घर से बाहर चला गया। शाम को जब उसकी पत्नी वंदना काम से लौटी। अपने कमरे में देवर को सोते हुए देखा तो पति दीपक को कॉल कर सन्नी के उसके कमरे में सोने के बारे में पूछने लगी । इस पर आरोपी बड़े भाई ने घर पहुंचकर पत्नी को भाई की हत्या करने की जानकारी दी। इस पर घबराकर पत्नी रविवार रात घर से करीब एक किमी दूर मायके में माता-पिता के घर चली गई। घबराई महिला ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोपी दीपक ने अपने छोटे भाई की लाश सोमवार को पत्थर से बांधकर पास की डबरी में फेंक दिया। पत्नी वंदना ने नेवई थाना पहुंचकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम घर पहुंची तो शव नहीं मिला। इसके बाद आरोपी दीपक को हिरासत में लिया गया। उसकी निशानदेही पर शव को डबरी से बाहर निकालकर पीएम के लिए भेजा गया।
दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान






