साँप काटने से आदिवासी युवक की मौत, इलाज के अभाव में तड़पता रहा युवक, हॉस्पिटल ले जाने के1घण्टे बाद पहुँचा डॉक्टर,परिजनो ने लगाए डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप

[adsforwp id="60"]

छुरा, 13 सितम्बर । जिले से इस वक्त बड़ी सामने आ रही है यहां साँप काटने से एक आदिवासी युवक की मौत हो गई है। युवक को इलाज के लिए छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, परन्तु हॉस्पिटल लाने के एक घंटे बाद डॉक्टर पहुंचा। जिसकी वजह से हॉस्पिटल में तड़पता रहा युवक और समय पर इलाज न होने के कारण युवक की मौत हो गई। गरियाबंद के छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मामला।

मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक को जहरीली साँप काट दिया। घरवालों ने आनन-फानन में छुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हॉस्पिटल लाने के एक घंटे बाद डॉक्टर पहुंचा। इलाज के अभाव में युवक के शरीर पर जहर फैल गया और उसकी मौत हो गई। परिजन डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगा रहे है। मृतक का नाम जपसिंग कमर ग्राम बुढ़ीपानी का रहने वाला था। परिजन हॉस्पिटल में शव रख कर कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

जिला पंचायत की सामान्य सभा में जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने जनहित के मुद्दों पर सरकार और प्रशासन का ध्यान कराया केंद्रित शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर मांगा जवाब, अधिकारियों से समयबद्ध कार्ययोजना प्रस्तुत करने की मांग

[adsforwp id="47"]