बेमेतरा / अंधविश्वास बना जेल जाने का कारण, टोनही का आरोप लगाकर पड़ोसी को करता था प्रताड़ित , युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का आरोप है कि उनके बड़े भाई की मौत और परिवार के सदस्यों की बीमार होने का जिम्मेदार पड़ोसी है
उक्त बातें आरोपी ने कही।
आरोपी का नाम राजेश कोठारी जिसे पुलिस ने पीड़ित के शिकायत पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है
बेमेतरा जिले के सजा थाना क्षेत्राअंतर्गत करमतरा गांव में टोनही के नाम पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है जहां पुलिस ने प्रताड़ित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल, आरोपी राजेश कोठारी के बड़े भाई की मौत 6 माह पहले हो गया था। जिसके बाद से परिवार के सदस्य बीमार रहने लगे। जिसका जिम्मेदार आरोपी राजेश कोठारी अपने पड़ोसी राकेश कोठारी और उनके परिवार को समझता था और जादू-टोनाकर परेशान करने का आरोप लगा रहा था। पुलिस ने आरोपी को टोनही प्रताड़ना के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
संवाददाता – एम डी युसूफ खान






