ग्राम महुवाडीह निवासी आरोपी आशा राम कोशेल उम्र 60 वर्ष द्वारा अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक जरीकेन में अलग – अगल रखे अवैध कच्ची महुआ शराब हाथ भठ्ठी का जुमला 260 लीटर, किमती 26000/ रू मिला जिसे समक्ष गवाहों के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
आरोपी आशा राम कोशेल उम्र 60 वर्ष ग्राम महुवाडीह थाना बिर्रा का कृत्य अपराध धारा सदर का पाये जाने से थाना बिर्रा में अपराध क्रमांक 146/23 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबद्ध कर दिनांक 10.09.2023 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
जांजगीर चांपा से दुर्गेश यादव की रिपोर्ट






