गरियाबंद:-छत्तीसगढ़ में लगातार आपराधिक मामलों में बढ़ते देखने को मिल रही है,आए दिन चोरी,डकैती, तस्करी,लूटपाट,चाकूबाजी,हत्या,दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है,वैसा ही एक ताजा मामला देखने को मिला गरियाबंद जिले में जहाँ राजिम में एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है। हमला इतना घातक था कि युवक की आधी गर्दन कट गई है। वहीं युवक गंभीर हालत में जिंदगी और मौत के बीच में जूझ रहा है।
मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम जमाही का है। बताया जा रहा है कि घायल युवक टाटा सूमो वाहन का मालिक जो ग्राम किरवई का बताया जा रहा है। जिसकी गाड़ी को आरोपियों ने बुक किया और उस पर सवार होकर जा रहे थे, तभी अज्ञात आरोपियों ने गाड़ी रुकवाकर उसके गले पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आस पास के लोगों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं फरार आरोपियों की तलाश जारी है।






