कुछ ही माह में 1800 से ज्यादा लोगों को पार्टी में कराया प्रवेश,बहुत ही कम समय में बढ़ी लोकप्रियता , जनसंपर्क दौरान पार्टी में लोगों को प्रवेश कराने में निभाई अहम भूमिका

[adsforwp id="60"]

बिंद्रानवागढ़:-बिंद्रानवागढ़ विधानसभा में इन दिनों कांग्रेस पार्टी से टिकट के प्रबल दावेदार लोकेंद्र कोमर्रा ने लगातार जनसंपर्क कर लोगों को पार्टी में जोड़ने का कार्य कर रहें हैं। विगत कुछ माह से वे लगातार जनसंपर्क कर कांग्रेस सरकार की महती योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा कर आम जनता से मिल इस बार बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट में कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताने का अपील कर रहें है। इसी कड़ी में बुधवार को लोकेंद्र सिंह कोमर्रा अमलीपदर क्षेत्र के भाटीपारा,गुढियारी में जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी एवं सुखचंद बेसरा के समक्ष 300 लोगों को कांग्रेस में प्रवेश कराने में अहम भूमिका निभाई। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि कई सालो से बिंद्रानवागढ़ के जनता को पढ़े लिखे और सशक्त उम्मीदवार की तलाश थी आज वह पूरा होता दिखा रहा,स्थानीय प्रत्याशी न होना ही बिंद्रानवागढ़ सीट में लगातार हार का वजह बन रहा था। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष दुर्गाचरण अवस्थी ने कहा कि इस बार बिंद्रानवागढ़ सीट पर कांग्रेस के कार्यों पर मुहर लगाकर कांग्रेस के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए अपील भी किया। सभा को संबोधित करते हुए लोकेंद्र सिंह कोमर्रा ने कहा कि सरकारी योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचा कर समाज को मजबूत व सशक्त बनाने का प्रयास लगातार जारी रहेगा, एवं हम सफल भी हो रहें लोग पार्टी के कार्यों और योजनाओं को समझ कर लगातार पार्टी से जुड़ रहे हैं,हमारा यह जनसंपर्क अभियान लगातार जारी रहेगा और हम पार्टी के लिए लगातार क्षेत्र में कार्य करते रहेंगे।

*कुछ ही माह में 1800 से ज्यादा लोगों को पार्टी में करा चुके हैं प्रवेश*:- वीआरएस लेकर चुनावी मैदान में उतर कर सभी को चौंकाने के आलावा लोकेंद्र सिंह कोमर्रा ने विगत कुछ ही माह में अपने जनसंपर्क के दौरान पार्टी में 1800 से ज्यादा लोगों को प्रवेश कराने का कार्य भी किया हैं। पार्टी प्रवेश का यह सिलसिला अब रुकने का नाम नहीं ले रहा,क्षेत्र में सक्रिय होकर लोगों के बीच लगातार पहुंच कर सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं पार्टी में लोगों को जोड़ने काम जारी हैं। इसकी शुरुवात पार्टी में सदस्यता ग्रहण करते साथ हुआ उन्होंने सदस्यता ग्रहण के दिन ही 700 से ज्यादा लोगों को कांग्रेस पार्टी प्रवेश कराया था साथ ही कुछ ही दिनों के अंतराल में देवभोग के ग्राम घोघर से 409,गोहरापदर से लगभग 400, सुकलीभांठा से 46, एवं अमलीपदर क्षेत्र के भाटीपारा से 139, गोढयारी से 160 लोगों को कांग्रेस में प्रवेश कराने में अहम भूमिका निभाई हैं।

*कम समय में बढ़ी लोकप्रियता से अन्य दावेदारों में मची खलबली*:- चुनावी शंखनाद के बीच वीआरएस लेकर चुनावी मैदान में उतरे लोकेंद्र सिंह कोमर्रा ने बहुत ही कम समय में ही ज्यादा लोकप्रिय हो चुके हैं, उनके बढ़ती लोकप्रियता से पार्टी के अन्य दावेदारों में खलबली मची हुई हैं। जिसका जीता जागता उदाहरण उनके जन संपर्क में उमड़ते हुए भीड़ ने दिया। लोगों के बीच पहुंच वे न सिर्फ सरकार के उपलब्धियां गिना रहें हैं बल्कि पार्टी में लोगों को जोड़ने का कार्य भी निरंतर कर रहें है। चुंकी कोमर्रा स्थानीय देवभोग क्षेत्र के होने से पूर्व से लोगों के साथ आत्मीय संबंध रहा हैं। जिससे सभी वर्ग के लोगों में मजबूत पकड़ बना चुके हैं।जिसका फायदा आने वाले विधानसभा चुनाव में उन्हें मिल सकता हैं।

*आमजनों की मांग इस बार स्थानीय प्रत्याशी*:- क्षेत्र में अब चर्चा का विषय बना हुआ है कि इस बार कांग्रेस से स्थानीय उम्मीदवार को बिंद्रानवागढ़ से प्रत्याशी बनाया जाए तब कहीं जाकर कांग्रेस का बनवास संभवत: खत्म हो सकता हैं। गांव-गांव में यह चर्चा आम हो चुका हैं। जिसके लिए लोकेंद्र सिंह कोमर्रा सभी लोगों की पहली पसंद बन बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के लिए प्रतिनिधत्व का माजदा रखते हैं। जनता अब मन बना चुकी है की अब स्थानीय प्रत्याशी को जिताएंगे और क्षेत्र में थमे हुए विकास की गति को आगे लेकर जाएंगे।

Leave a Comment