30 से अधिक महिलाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीण अंचल में लोगों का ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा साहू के नेतृत्व में महिलाओं का कांग्रेस प्रवेश जारी है।*
दुर्ग। दुर्गग्रामीण विधानसभा विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली व कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर ग्रामीण अंचल में लोगों का ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पुष्पा साहू के नेतृत्व में महिलाओं का कांग्रेस प्रवेश जारी है। शुक्रवार को विधायक कार्यालय दुर्ग में ग्राम पंचायत झोला, ग्राम पंचायत अंजोरा ख की महिला समूहों की 30 से अधिक महिलाओं ने विधायक ताम्रध्वज साहू की कार्यशैली से खुश होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।
इस अवसर मंत्री श्री साहू ने सभी को पुष्प गुच्छ से स्वागत किया और कांग्रेस का गमछा भेंट कर स्वागत किया और सभी काे मिठाई खिलाकर सभी का मुहं मीठा कराया गया मंत्री श्री साहू ने कहा कि आप सभी का कांग्रेस परिवार में आप सभी का स्वागत है आप सभी के जुड़ने से समाजिक शक्ति एवं छत्तीसगढ़ को आगे ले जाने हेतु नए विचार कांग्रेस पार्टी को नई मज़बूती प्रदान करेगी।

दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान

Leave a Comment