गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने चांदखान के जन्मदिवस पर केक खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी है

अंडा / आज 7 सितंबर को चांद खान सचिव जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण ( मचांदुर) के जन्मदिवस के अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने निवास पर केक काटकर व केक खिलाकर पुष्प गुच्छ भेंटकर बधाई व शुभाशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर पी सी सी महामंत्री जितेंद्र साहू, देवेंद्र देशमुख अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग, प्रदीप चंद्राकर सचिव जिला कांग्रेस कमेटी, जामवंत गजपाल,डा पीलेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, दिलीप साहू सरपंच मचांदुर, मंजु यदु सरपंच कातरो, रहमुद्दीन कुरैशी,दाऊद, रहमान, अय्युब,हबीब खान,रमजान,सफीर खान,मुन्नवर,पीर बेग, अमीरुद्दीन सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Leave a Comment