सनातन धर्म पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित भाजपाइयों ने गोहरापदर में उदयनिधि स्टालिन का फूंका पुतला

[adsforwp id="60"]

गोहरापदर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल गोहरापदर में भाजपा मंडल अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष हेमराज माँझी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन द्वारा सनातन धर्म पर दिए गए आपत्तिजनक बयान से आक्रोशित होकर उदयनिधि स्टालिन का पुतला दहन किया गया। अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हलमन ध्रुवा ने कहा कि संवैधानिक दायित्व में होते हुए किसी विशेष धर्म के बारे में ऐसी आपत्तिजनक टिप्पणी करना अत्यंत ही निंदनीय है,एक प्रदेश की ज़िम्मेदारी आप पर हैं,विश्व के सबसे प्राचीन धर्म के बारे में ऐसी अमर्यादित भाषा का उपयोग किया है आज हम सब आक्रोशित है एवं क्रोध से ओतप्रोत है,तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से यह माँग करते हैं कि अपने पुत्र मोह को छोड़ करोड़ों सनातनियों की भावनाओं का आदर करते हुए उदयनिधि स्टालिन पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

भाजपा मंडल गोहरापदर के अध्यक्ष गुरुनारायण तिवारी ने कहा कि भारत की देवभूमि पर रहते हुए भी हमारे देश के प्रमुख सत्य सनातन धर्म के प्रति भारत व्यक्ति ऐसी अपमानजनक भाषा का उपयोग कर रहा है सत्य सनातन धर्म की तुलना डेंगू जैसी बीमारी से की गई और इससे हम सभी हिंदुओं को गहरा आघात लगा है,मन आहत हैं और व्यथित भी है भारत एक लोकतांत्रिक देश है और इस देश के अंदर किसी भी व्यक्ति के धर्म के प्रति ऐसे बयान देना निंदनीय है।हम तमिलनाडु सरकार को से यह माँग करते हैं कि वह लोकतंत्र की रक्षा करें और संवैधानिक पद पर रहकर संविधान से परे उठ के किसी धर्म विशेष पर ऐसी ओछी भाषा का उपयोग कर रहा हो उसे किसी संवैधानिक पद पर रहने का हक़ नहीं है हम उदयनिधि स्टालिन से उसके इस्तीफ़े की माँग करते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजजा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपेश दीवान,पिछड़ा वर्ग मोर्चा ज़िला उपाध्यक्ष केनुराम यादव,अजा मोर्चा ज़िला महामंत्री चैनसिंग कश्यप,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष हेमराज माँझी,किशोर यादव,रामानन्द साहू,मधु यादव,कीर्तनराम यादव,प्रदीप वर्मा,उमेंद्र यादव,हेमलाल यादव,बिजुराम यादव,सुकराम नागेश,पुस्तम यादव,धनेश्वर यादव,सुरेश यादव,दीपक मिश्रा,प्रमोद यादव उपस्थित रहे।

Leave a Comment