संजय नेताम के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का राजिम में हुआ भव्य स्वागत

[adsforwp id="60"]

गरियाबंद :- विधानसभा स्तरीय संकल्प शिविर में राजिम पहुँचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज का राजिम के पं. श्यामाचरण शुक्ल चौक में पटाखों व गज़माला के साथ भव्य स्वागत किया गया। गरियाबंद जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं विगत चुनाव में कांग्रेस पार्टी के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा के प्रत्याशी रहे संजय नेताम के नेतृत्व में बिन्द्रानवागढ़ से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजिम पहुंच कर संकल्प शिविर में जाने से पूर्व महानदी ब्रीज के पास स्थित पं श्यामाचरण शुक्ल चौक में विशाल गज़माला और पटाखों की गूंज के बीच उनका स्वागत किया।

इस दौरान कुछ देर तक वहाँ कांग्रेस पार्टी, भूपेश बघेल और दीपक बैज के जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने सभी कार्यकर्ताओं को आसन्न चुनाव में गरियाबंद जिले की दोनों विधानसभा सीटों राजिम व बिंद्रानवागढ़ सीट को फतह करने एकजुटता से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर स्वागत कार्यक्रम में अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव नजीब बेग, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष हबीब मेमन, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गूँजेश कपिल,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हरिश्वर पटेल,बिसाहू सिन्हा,आलेसिंह नेताम,धनेश सोनवानी,पप्पू साहू,तनवीर ठाकुर,चंदू कपिल,नरेश कोमर्रा,चंदन नागेश,बीरेंद्र यादव,धनेंद्र पटेल,जीतू कश्यप,दुलेन्द्र नेगी,पुनीत सिन्हा,रितेश नेताम,नरेश ओटी,खेमलाल मरकाम, देवकुमार, नेतलाल, रूपलाल सोरी,अक्षय मरकाम,धनेश्वर सोरी,संतोष सोरी,गजेंद्र मरकाम,दिनेश नेताम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment