जामगांव / मामले का विवरण इसप्रकार है कि कमल नारायण थाना में आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपने मोबाइल नम्बर 7724882277 में मोबाइल नम्बर 9770163524 के धारक द्वारा अश्लील मैसेज करने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 76 /2023 धारा 507,509 (ख) भादवि 67 आईटी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिंहा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत राम साहू, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद धुर्वे साइबर सेल भिलाई से संदेही मोबाइल के मोबाइल नंबर 9770 163524 लोकेशन लेकर टीम गठित कर पातासाजी हेतु ग्राम भाठागांव थाना कुरुद जिला धमतरी रवाना हुए । ग्राम भाठागांव से आरोपी राकेश दास मानिकपुरी पिता स्व. गुहलेद दास मानिकपुरी उम्र 35 वर्ष को जोहत राम साहू के किराये के मकान से पकड़कर थाना जामगांव लाकर घटना में प्रयुक्त मोबाइल नंबर सहित जप्ती, गिरफ्तारी पंचनामा अग्रिम कार्यवाही की गई ।आरोपी का कृत्य धारा 507 509 509 ख भादवी 67 आईटी एक्ट के तहत अपराध घटित करना पाए जाने सेआरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अंबिका प्रसाद धुर्वे, प्रधान आरक्षक सतीश देश लहरे, आरक्षक जयप्रकाश साहू ,श्रवण साहू , भीषम करैत आदि का विशेष सहयोग रहा ।
दुर्ग ग्रामीण रिपोर्टर–एम डी युसूफ खान






